Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

'बॉर्डर 2' के पोस्टर में दिखे चार फौजी, विजय दिवस पर जारी होगा टीज़र

चारों कलाकारों का दमदार और गहन लुक साफ बता रहा है कि इस बार पर्दे पर एक और भव्य वॉर ड्रामा देखने को मिलने वाला है।

12 Dec 2025

'बॉर्डर 2' के पोस्टर में दिखे चार फौजी, विजय दिवस पर जारी होगा टीज़र

'बॉर्डर 2' को लेकर दर्शकों में उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। मेकर्स ने अब फिल्म का नया पोस्टर जारी कर इस उत्साह को और दोगुना कर दिया है। पोस्टर में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी एक साथ फौजी अवतार में नजर आ रहे हैं। चारों कलाकारों का दमदार और गहन लुक साफ बता रहा है कि इस बार पर्दे पर एक और भव्य वॉर ड्रामा देखने को मिलने वाला है।

विजय दिवस पर आएगा धमाकेदार टीजर

फिल्म से जुड़े सूत्रों और बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, 'बॉर्डर 2' का टीज़र विजय दिवस, यानी 16 दिसंबर को जारी किया जाएगा। यह दिन साल 1971 में पाकिस्तान पर भारत की ऐतिहासिक जीत का प्रतीक है, ऐसे में टीज़र रिलीज़ के लिए इससे बेहतर दिन कोई हो ही नहीं सकता। मेकर्स ने भी आधिकारिक तौर पर इस तारीख की पुष्टि कर दी है। यह भी खास है कि धर्मेंद्र के निधन के बाद यह पहला मौका होगा जब सनी देओल किसी बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम में नज़र आएंगे। ऐसे में टीज़र लॉन्च इवेंट भावनात्मक और यादगार दोनों होने वाला है।

सनी देओल की यह बहुप्रतीक्षित वॉर ड्रामा फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। 'बॉर्डर' जैसी कल्ट फिल्म की सीक्वल होने के कारण दर्शकों की उम्मीदें पहले से ही आसमान पर हैं, और पोस्टर ने इन उम्मीदों को एक बार फिर मजबूत कर दिया है। 'बॉर्डर 2' में एक शक्तिशाली कहानी के साथ देशभक्ति, एक्शन, भावनाओं और बड़े स्टारकास्ट का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा, जिससे यह फिल्म नए साल की सबसे बड़ी रिलीज़ में से एक बन सकती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'बॉर्डर 2' के पोस्टर में दिखे चार फौजी, विजय दिवस पर जारी हो
चारों कलाकारों का दमदार और गहन लुक साफ बता रहा है कि इस बार पर्दे पर एक और भव्य वॉर ड्रामा देखने को मिलने वाला है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News